भरथना: SRLT काॅलेज के सामने NH19 पर हुआ हादसा, ङबल ङेकर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी,चार लोग घायल
भरथना तहसील क्षेत्र के बिरारी के समीप SRLT कॉलेज के सामने NH19 पर बुधवार की सुबह 7 बजे हादसा हो गया। डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे बस में सवार आधा सैकड़ा सवारियों मे चीख पुकार मच गयी।4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।डबल डेकर बस सवारियों को लेकर बलिया से दिल्ली जा रही थी। इकदिल पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।