मल्हारगढ़: पिपलियामंडी में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
पिपलियामंडी में मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.50 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में किसानों, व्यापारियों और कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की,प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और व्यापार प्रभावित होगा,