सजेती क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष भव्य श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार निगम ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया पिछले 3 वर्षों से क्षेत्र में बसंत पंचमी के एक दिन पूर्व यह यात्रा निकाली जाती है जिसमें सभी भाग लेते हैं।