सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या-91/25, धारा SC/ST एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त मोहम्मद इरफान उर्फ फिरोज, पिता स्वर्गीय सुलेमान, निवासी ग्राम कठलिया, थाना सिंहवाड़ा, जिला दरभंगा को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके गांव से हिरासत में लिया।