सहारनपुर: प्रतिहार महासंघ ने जन मंच में प्रतिभा सम्मान संसद और चिंतन सम्मेलन आयोजित किया, गुर्जर समाज के लोग पहुंचे
जनमंच सभागार में प्रतिहार महासंघ द्वारा प्रतिभा सम्मान संसद एवं चिंतन सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार शाम 4:00 बजे किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने पर चिंतन करना था। साथ ही, समाज के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सभी दलों के गुर्जर नेता शामिल हुए।