भोरे: लकठहा गांव में दुबई से युवक का शव पहुंचने पर मचा कोहराम, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लकटहा गांव में शनिवार को उस समय मातम पसर गया। जब दुबई से एक युवक का शव उसके घर पहुंचा। शव के आने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। शनिवार की दोपहर 3 बजे मिले जानकारी के अनुसार दुबई में लकटहा गांव निवासी विजय कुमार गिरी काम करने गए थे। बीते 14 मई को काम खत्म कर लौटने के दौरान एक दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए।