लोहरदगा: लोहरदगा जिला उद्योग केंद्र में MSME फॉर्मेलाइजेशन कैंप आयोजित, 60 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया
लोहरदगा जिला उद्योग केंद्र सभागार में सोमवार शाम 3:00 बजे रैंप योजना के तहत "फॉर्मेलाइजेशन ऑफ MSMEs" उद्यम रजिस्ट्रेशन सह जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के व्यापारिक संगठनों, उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।