लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय का उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने सोमवार शाम 5 बजे जिले के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित राजस्व विभाग, पीएमयू, एनआईसी, झारनेट वीसी रूम, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया।