लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति
आगामी बकरीद पर्व को लेकर सोमवार शाम 5 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति कीड़ों तथा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने की। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित थे।