CUSB के कृषि विभाग की ओर से 'पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट में नवाचारी दृष्टिकोण' विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान धर्मवीर कंबोज ने बताया कि कृषि क्षेत्र में औषधीय फसलों के उत्पादन के साथ-साथ फलों के विविध प्रकार के प्रसंस्करण और प्रबंधन से अनेक उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं।