शाहपुर: कुंडी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का हंगामा, नितिन गडकरी के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौजूद
शनिवार को कुंडी टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं और बढ़े हुए शुल्क को लेकर जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ की कड़ी आलोचना की।