थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 762/25 से संबंधित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र राम नयन निवासी रामपुर हलवारा को 14 दिसंबर 2025 की देर रात करीब 12:30 बजे एकादशी के घर के पास से गिरफ्तार किया।