इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में तय समय से पहले लंच पर जाते है कर्मचारी, लोगों को हो रही परेशानी
#jansamasya
Indore, Indore | May 1, 2025 इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा तय समय से पहले लंच पर जाने का मामला सामने आया है, जिससे वहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार देखा गया है कि कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारी लंच ब्रेक के लिए निर्धारित समय से पहले ही अपनी ड्यूटी छोड़कर लंच करने चले जाते हैं, जिसके कारण कामकाजी समय में अव्यवस्था और देरी हो रही है।