शाहबाद: बमियारी मोहल्ले के सरकारी ट्यूबवेल सहित क्षेत्र के अधिकांश ट्यूबवेल बंद, किसानों को हो रही परेशानी
विकासखंड शाहाबाद क्षेत्र के अधिकांश सरकारी ट्यूबवेल विभागीय लापरवाही के कारण मामूली मरम्मत की वजह से बंद पड़े हैं जिससे किसानों को सिंचाई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु किसानों की लाखों शिकायतों के बाद भी सरकारी ट्यूबवेलों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।