कटनी। जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरज विश्वकर्मा ने पिछले 8 महीनों से वेतन न मिलने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।