टिकारी: पंचानपुर में नेशनल यूथ ब्रिगेड ने सड़क दुर्घटना में मृत युवक को श्रद्धांजलि दी, कैंडल मार्च निकाला
Tikari, Gaya | May 11, 2026 नैशनल यूथ ब्रिगेड द्वारा लभरा निवासी नाथून पासावन के छोटे पुत्र रविरंजन कुमार रंजन उर्फ रामा के सड़क दुर्घटना के कारण निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अंबेडकर चौक पर किया गया। इसके पूर्व केंडल मार्च का आयोजन बाजार में किया गया। सभी मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही निरंतर घट रहे सड़क दुर्घटना को लेकर खेद व्यक्त किया। जिससे कई घरों का चिराग बुझ गया है।