मांझी: भादपा के पास ऑटो पलटा ,पान व्यवसायी गंभीर रूप से घायल ,छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 26, 2026 मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर भादपा गांव के समीप शुक्रवार को करीब 1:00 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया ।जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जाता है कि घायल व्यक्ति छपरा से पान बेचकर अपने घर लौट रहा था तभी ऑटो पलट गया गया। घटना के बाद आसपास के मौजूद लोगों ने उसे तत्काल ऑटो से बाहर निकाल कर मांझी सीएचसी पहुंचाया। जहां से छपरा रेफर कर दिया गया