इस्माइलपुर: ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत
ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गंभीर हालत में यात्री को नवगछिया स्टेशन पर उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी 37 वर्षीय श्रवण प्रजापति के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर यात्री को अस्पताल पहुंचाया..