ग्वालियर गिर्द: किशोरी को ब्लैकमेल करने वाले युवक की मुरैना में तलाश, एक महीने से कर रहा लडकी को परेशान
थाटीपुर पुलिस ने पिछले एक महीने से किशोरी को परेशान कर रहे युवक के खिलाफ पास्को एक्ट छेडखानी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है,आरोपी करण जाट मुरैना का रहने वाला है किशोरी के मुताबिक पहले उसकी आरोपी से पहचान थी।करण ने उसके के साथ कुछ फोटो भी खींच लिए थे।किशोरी को उसकी हरकतें पता चलीं तो उसने करण से बात करना बंद कर दिया, लेकिन करण उसे धमकाने लगा