बालाघाट: तेज रफ्तार अज्ञात कार का कहर, महिला की मौके पर मौत, एक अन्य घायल
लामता-चांगोटोला मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो महिलाओं को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई, जिसका इलाज लामता स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मेघा शेख पति अकरम शेख (27) निवासी लामता और रीता टेकाम पति भ