नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में 17 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इस बार 25 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। आयोजकों के अनुसार अनाथ, दिव्यांग और गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें 4 दिव्यांग और 7 अनाथ जोड़े शामिल हैं।