दिल्ली ब्लास्ट की घटना को लेकर सोमवार को शाम गाजीपुर में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे का पुतला फूंका और आतंकवादियों के फोटो को आग के हवाले किया। इस दौरान पूरे माहौल में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद खत्म करो’ के नारे गूंजते रहे।