बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दबंगों ने एक महीने तक बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी ने आत्महत्या की
भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गाजियाबाद ले जाकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार सीट दाखिल कर दी गई। दबंगों द्वारा धमकाने प्रताड़ित करने पर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के मामले में पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।