बरेली: अखा की रहने वाली महिला ने दबंगों पर जमीन पर धोखाधड़ी कर जमानत लेने का आरोप लगाया, पति के साथ एसएसपी से की शिकायत
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रखा की रहने वाली महिला ने पति के साथ एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर धोखाधड़ी कर कब्जा कर लिया गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।