झांसी: नगर में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रमों के लिए निर्धारित सुरक्षा तैयारियों का गुरुवार को गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन हेतु निर्धारित मार्गों और रावण दहन स्थलों का मौके पर जाकर मुआयना किया। एसएसपी ने संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।