झांसी: बड़ागांव स्थित बेतवा घाट पर माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 नवरात्रि पर्व की समाप्ति के उपरांत गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे झाँसी के बड़ागाँव स्थित बेतवा घाट पर मातारानी की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।