बड़ौद: बडौद नगर में रंगपंचमी पर युवाओं ने निकाली गैर, उड़ाया रंग गुलाल
बुधवार 19 मार्च को रंगपंचमी को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला ,हर कोई एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगपंचमी की बधाई देता नजर आया।नगर वासियों द्वारा रंग पंचमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें गेर का आयोजन किया गया गैर नगर के गांधी चौक से प्रारंभ हुई जिसका समापन डग मार्ग स्थित तहसील ग्राउंड पर दोपहर 1 बजे हुआ