केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल होने वाले रीवा दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर के अटल पार्क में प्रस्तावित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब गृह मंत्री का पूरा कार्यक्रम बसामन मामा गौवंश ग्राम और वहां होने वाले किसान सम्मेलन पर रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार