गंगधार: चौमहला में अंतिम सफर को जाते हुए भी रमाबाई निगम दे गई दो लोगों को नई नेत्र ज्योति, चौथा नेत्रदान सम्पन्न
चौमहला कस्बे से चौथा नेत्रदान प्राप्त हुआ है। शाइन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र निगम की धर्मपत्नी रमाबाई निगम के देवलोकगमन होने के बाद समाजसेवी अमित अग्रवाल ने पुत्र राजकीय शिक्षक कुंजबिहारी निगम एवं सुपौत्र डॉक्टर शुभम निगम से नेत्रदान के लिए चर्चा की, शिक्षित होने के साथ ही परोपकार से जुड़े होने के कारण तुरंत नेत्रदान के लिए सहमति दे दी।