हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास शारदा नहर में नहाते समय पुलिसकर्मी डूबा, तलाश जारी
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 हरदोई के टड़ियावा थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास शारदा नहर में नहाने गए एक पुलिसकर्मी के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी फैल गई और मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास से निकली शारदा नहर में पुलिसकर्मी कुछ ग्रामीणों के साथ नहाने गया था।