कोल: अकराबाद पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 जिले में एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा अपराध पर रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में थाना अकराबाद पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में वारंटी चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद पुत्र अनार सिंह निवासी रायपुर बिजली चोरी के मामले में न्यायालय से वारंटी चल रहा था।