देहरादून: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया
वन्दे मातरम की रचना के 7 नवंबर को पूरे 150 वर्ष हो चुके है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर सामूहिक रूप से वन्दे मातरम गायन का आयोजन देश के सभी कार्यलयों में किया जा रहा है। वही प्रदेश भाजपा कार्यलय में भी आज सामूहिक वन्दे मातरम गायन का आयोजन किया गया, सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा वन्दे मातरम का गायन किया गया।