धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर ग्राम पंचायत बन बगौद के कमार बस्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवनिर्मित लगभग एक किलोमीटर लट्टी डेरा से सिरोद कला सड़क की गुणवत्ता की तत्काल जाँच की गई। मुख्य कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश आनंद स्वयं तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सड़क की जांच की।