शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पलिया बाईपास पुल से सुभाष नगर स्मार्ट रोड को जोड़ने वाली प्रस्तावित सर्विस रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्विस रोड का कार्य प्राथमिकता पर शुरू हो तथा स्मार्ट रोड पर सीसीटीवी, लाइटिंग, फुटपाथ और बैठने की कुर्सियों की साफ-सफाई व मरम्मत 10 दिनों में पूरी कर हैण्डओवर कराई जाए।