कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पर्रेबानगाँव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला समूह के द्वारा गाँव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसका शुभारंभ मंगलवार की दोपहर में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य लीलावती नेताम,ग्राम उप सरपंच,गायता, पुजारी की उपस्तिथि में किया गया। पहला मैच बानगांव और पाटला में मध्य खेला गया।