चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, आरपीएफ जवान ने सेकंडों में बचाई यात्री की जान
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने लगा। मौके पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत की गई इस कार्रवाई की यात्रियों ने सराहना की। आरपीएफ ने लोगों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें और किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।
#OperationJeevanRaksha #RPFIndia #Rajnandgaon #RailwaySafety #CGPrimeTimeNews