जगाधरी: चुनाव अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आईटीआई में रखी गई EVM मशीनों का किया निरीक्षण <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanaelections nis:value=haryanaelections nis:enabled=true nis:link/>
वीरवार की शाम 5:00 बजे आईटीआई में रखी गई ईवीएम मशीन का निरीक्षण करने के लिए चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को यह मशीन पोलिंग एजेंट को वितरित की जाएगी इसके बाद 5 अक्टूबर को जिले में मतदान होगा।