जगाधरी: मण्डेबर गांव में दुकान से ₹9000 की नकदी और सामान हुआ चोरी, मामला दर्ज
वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में तुषार ने बताया कि उसकी गांव में करियाने की दुकान है। बुधवार की रात को वह बंद कर अपने घर गया था। सुबह आया तो ताला टूटा पड़ा था दुकान मैं रखे ₹9000 नगदी के साथ सामान भी चोरी हो चुका था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने वीरवार को 12:00 इसमें अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।