टिकारी: राज इंटर स्कूल टिकारी के खेल मैदान मे पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच हुआ आयोजित,पब्लिक -11 ने पुलिस प्रशासन-11 को हराया
Tikari, Gaya | Jun 24, 2026 राज इंटर स्कूल के खेल मैदान में पुलिस - पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस - प्रशासन इलेवन की ओर से सलमी बल्लेबाज एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बेहतर शुरुआत की। इसके बाद टीम के कप्तान एसडीएम प्रवीण कुंदन ने तेज गति से रन बनाये। सर्वेश कुमार ने आतिशी अर्द्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को सौ के पार पहुंचाया।