भीलवाड़ा: वार्ड नंबर 53 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय को स्थायी भवन दिलाने की मांग, ना पंखा और ना बैठने की व्यवस्था
भीलवाड़ा के वार्ड नंबर 53 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय की खस्ताहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने स्थायी सरकारी भूमि आवंटन एवं नए भवन निर्माण की माँग तेज कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर से तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा अन्याय रोका जा सके।