हुलासगंज: विशुनपुर में फोन पर गाली देने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा
हुलासगंज प्रखंड के विशुनपुर गांव में एक मां बेटी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल मां बेटी को हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल उर्मिला देवी और चंचला कुमारी का फिलहाल इलाज जारी है।