सासाराम: बहुजन समाज पार्टी ने आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के विरोध में सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Aug 21, 2024 सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर साहब द्वारा लागू किए गए आरक्षण एवं संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। और एससी एसटी के लोगों के बीच फूट डाली जा रही है।