सासाराम: सासाराम के डीआरडीए सभागार में रोहतास जिला पदाधिकारी का अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।
Sasaram, Rohtas | Aug 20, 2024 जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आज उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, लीड बैंक मैनेजर सहित कुल 18 बैंकों के जिला समन्वयक पदाधिकारी और मैनेजर उपस्थित थे।