सासाराम: रोहतास जिला पदाधिकारी के अध्यक्ष में सासाराम के कलेक्ट्रेट परिसर के संवाद कक्ष में बैठक आहूत की गई।
Sasaram, Rohtas | Aug 20, 2024 आगामी 1 से 5 सितंबर तक न्यू स्टेडियम, फजलगंज में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार और बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिल बसाक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।