डोमचांच: कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर पहाड़पुर में सड़क दुर्घटना, दो लोग गंभीर घायल
डोमचांच नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर मे सड़क दुर्घटना मे दो लोग गंभीर रुप से गुरुवार को 2 बजे घायल हो गए। घायलों की पहचान आशिन मियां उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम पहाड़पुर, थाना नवलशाही, रौशन पाण्डेय उम्र 24 वर्ष पिता राजेंद्र पाण्डेय ग्राम खरखार, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है।