पन्ना: पन्ना में 'टाइगर वाली' बोट सफारी: केन नदी किनारे बाघ की अठखेलियों ने जीता पर्यटकों का दिल
Panna, Panna | Apr 16, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से आज एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है! केन नदी के किनारे बोट सफारी कर रहे सैलानी उस वक्त दंग रह गए, जब उनकी आंखों के सामने एक नहीं, बल्कि दो बाघ बेखौफ अठखेलियां करते दिखे। पानी और रेत के बीच बाघों का यह रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह नजारा वाकई किसी रोमांचक फिल्म जैसा है!