ग्राम बडेरी स्थित जियो मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों द्वारा एक नग 5G बीबीयू कार्ड चोरी कर लिया गया। चोरी गए कार्ड की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और टावर परिसर व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।