बालाघाट: इमली मोड़ पर दर्दनाक हादसा: दो घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बैहर थाना क्षेत्र के मुक्की रोड स्थित इमली मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल दो मजदूरों की दो दिनों के भीतर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से ग्राम लगमा में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बहादुर सिंह धुर्वे तेलंगाना क्षेत्र में मिर्ची तोड़ने मजदूरी करने गया हुआ था। 2 अप्रैल को लौटते समय बैहर में उसकी मुलाकात गांव के ही दर्शन सिंह मरकाम से हुई। दोन