अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रानीगंज बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप मदरसा चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई।