फतेेहपुर: फतेहपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरा पूरा परिवार, चार घायल; धक्का देने का आरोप
बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली मजदूरी करने जा रहा एक परिवार चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र निवासी राजेश अपनी पत्नी बिट्टू और दो बेटों के साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। तभी ट्रेन चलने लगी।